जैतपुर,अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के जोलहा पुर उस्मापुर की निवासिनी अनीता पत्नी अजय चौहान ने आरोप लगाया कि उसके गांव के सुरेश चौहान पुत्र दूधनाथ चौहान,बृजेश चौहान पुत्र सुरेश चौहान, मोहित उर्फ चंद्रेश, चिंता पत्नी सुरेश चौहान एक मनबढ़ एव दबंग किस्म के व्यक्ति हैं मंगलवार की देर रात उसको मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे मना करने पर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे शोर सुनकर उसके पति अजय चौहान बीच-बचाव करने आये तो उन्हें भी लाठी डंडे से मारने पीटने लगे जिससे उसके पति के सिर और बाह में गम्भीर चोट आई। हल्ला गोहार पर गांव वालों को आते देख कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जैतपुर थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।