Thursday, June 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा


अयोध्या। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य से जुड़े सफाई कर्मियों की हड़ताल पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौतम ने कहा कि सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित समय पर पूरा वेतन नहीं मिल रहा है तथा वेतन में कटौती की जा रही है। इसके अलावा कार्य में उपयोग होने वाले ठेलों की मरम्मत और अन्य आवश्यक संसाधनों का खर्च भी कर्मचारियों को स्वयं वहन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की शिकायतें सही हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम प्रशासन और संबंधित ठेका कंपनी से वार्ता कर जल्द समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से कर्मचारियों के बकाया भुगतान, वेतन संबंधी शिकायतों के निस्तारण और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे सफाई व्यवस्था भी सुचारु रूप से बहाल हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments