Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कलेक्ट्रेट में समारोह पूर्वक मनाया गया 77  वाँ  स्वतंत्रता दिवस

कलेक्ट्रेट में समारोह पूर्वक मनाया गया 77  वाँ  स्वतंत्रता दिवस

0

अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 77 वाँ  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोष्टी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा प्रातः 10.15 बजे ध्वजारोहण किया गया ,राष्ट्रीय गान किया गया तथा जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी/कर्मचारी को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई ।  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री धर्मराज वर्मा, राम उजागिर पांडे के पौत्र सर्वेश कुमार पांडे, अभय राज सिंह के पौत्र शिवम सिंह, शहीद धनुषधारी आश्रित रामादेवी, देवी प्रकाश सिंह आश्रित फूल पत्ती, विक्रमादित्य सिंह आश्रित शांति देवी, रामजतन आश्रित कमला देवी, सभाजीत आश्रित सुभावती, विजय कुमार तिवारी आश्रित कुसुम, लालचंद यादव आश्रित खूब राजी देवी, भगवान सिंह आश्रित दीपमाला तथा परमेंद्र कुमार नौसेना मेडल को साल तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

     तहसील आलापुर में बिरहर घाट क्षेत्र अंतर्गत नौका बिहार के दौरान अचानक नाव के असंतुलित होकर नदी में पलट जाने पर 12 बच्चों को सुरक्षित बचाने का पराक्रमी एवं साहसी कार्य करने वाले राकेश माझी तथा आनंद माझी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

        वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु अनुपम सिंह जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, कर्मचारी डॉ. बब्बन सिंह, साधुराम दुबे, राम हंस वर्मा, विजय शंकर सिंह, राम किशन प्रजापति, अनुज कुमार मिश्र, अनुराग श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, राम नारायन मौर्य, राम मगन जमादार, वली मोहम्मद माली तथा  बबलू सफाई कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज तथा रामा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

       नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिस पर खुश होकर जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को 5 हजार रूपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

      इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी को संबोधित किया गया।गोष्टी के माध्यम से जिलाधिकारी राष्ट्रीय तिरंगे के महत्व, महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुये समाज को बेहतर बनाने के लिये चर्चा किया गया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भारत के महान सेनानियों को याद करते हुए कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने कई वर्षों तक कई संघर्ष करने के बाद ब्रिटिश शासन से भारत को आजादी दिलाई उन सभी महापुरुषों की बलिदानी को याद करते हुए इस पावन पर्व को बड़े उल्लास के साथ  मनाना चाहिए।उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि हम सब को शासकीय सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ, हमें अपने संविधान के मूल कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए समाज को बेहतर बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह करना होगा।

      स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ सदानंद गुप्ता ने सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आत्ममंथन करने का है हर व्यक्ति को न्याय, समता,प्रभुता का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए,सभी लोगों को सक्रिय होकर अपने कदम को एक साथ बढ़ाना चाहिए और अपने देश के प्रति मूल कर्तव्यों का निर्वहन निरंतर करते रहना चाहिए। इस अवसर पर अन्य अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा अपने- अपने विचार व्यक्त किया गया। इस दौरान मौके पर अपर उप जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण से पूर्व  जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारी /कर्मचारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version