Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 184 सड़क सुरक्षा मित्रों को मिला विशेष प्रशिक्षण, प्रभारी मंत्री बोले- नियमों...

184 सड़क सुरक्षा मित्रों को मिला विशेष प्रशिक्षण, प्रभारी मंत्री बोले- नियमों का पालन ही बचाएगा जीवन

0

अम्बेडकर नगर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लोहिया भवन सभागार में 184 सड़क सुरक्षा मित्रों का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग ही सड़क हादसों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना पीड़ितों की तत्काल मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि घायलों की सहायता करने वाले लोगों को सरकार राहबीर योजना के तहत सम्मानित भी करती है।

प्रशिक्षण में कर्नल संजीव शर्मा आईआईटी मद्रास ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे अधिक असर युवा वर्ग पर पड़ता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा मित्रों को समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए जनभागीदारी से सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।

वरिष्ठ परामर्शदाता (एनेस्थीसिया) डॉ. एस.डी. मिश्रा ने सीपीआर और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट किसी भी घायल की जान बचाने के लिए सबसे अहम होते हैं।

इसके आईआईटी मद्रास के प्रिंसिपल प्रोजेक्ट ऑफिसर पंकज मेहरा ने सड़क सुरक्षा ऑडिट, स्कूल जोन सुरक्षा, दुर्घटनास्थल प्रबंधन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क सुरक्षा मित्रों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान का प्रभावी नेतृत्व करने के लिए तैयार करना रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version