◆ बादलों के बीच वन सम्पदा, पहाड़ियों एवं जल प्रपातों से साक्षात्कार
हरिद्वार में बिताया गया पिछला दिन आस्था और आध्यात्मिक अनुभूतियों से परिपूर्ण रहा। मां चंडी देवी और मां मनसा देवी के दर्शन तथा हर की पैड़ी की भव्य गंगा आरती ने मन को ऐसी शांति प्रदान की थी, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। … लेकिन हमारी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई थी। अगले दिन हमें उत्तराखंड की उस रमणीय धरती की ओर प्रस्थान करना था, जिसे पूरे देश में “पहाड़ों की रानी” मसूरी के नाम से जाना जाता है।
