Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
ayodhya samachar

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बैसिंग गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान 37 वर्षीय राजू के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिजनों के अनुसार राजू सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। दोपहर लगभग 2 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसका शव रशन नगर-रसूलाबाद मार्ग से करीब 150 मीटर दूर एक ईंट भट्ठे के पास पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमॉर्टम भेजा। क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version