Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के सैदपुर भियांव गांव निवासी एक युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना सोमवार दोपहर की है।सैदपुर भियांव गांव निवासी संतोष पुत्र हरी निषाद घर से रफीगंज बाजार के लिए निकला था। इसी बीच रास्ते में वह एक खेत के करीब से गुजरे विद्युत तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आगया और मौके पर अचेत होकर गिर पड़ा सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। एसओ कटका अक्षय पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। मृतक दो बच्चों का पिता था। वह पांच भाईयों में तीसरे नम्बर पर था। मृतक के दो भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त थे जो कहीं लापता हो गये। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version