Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से खुला चोरी का राज, एक...

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से खुला चोरी का राज, एक गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में, चोरी के 4900 रुपये बरामद


अम्बेडकर नगर। रुस्तमपुर बाजार में दुकान का रोशनदान तोड़कर हुई चोरी की घटना का बसखारी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी के 4900 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर की रात रुस्तमपुर बाजार स्थित एक दुकान के पीछे का रोशनदान तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकानदार की तहरीर पर दो नवंबर को बसखारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटा रही थी। इसी दौरान संदिग्धों की पहचान हुई। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनूप निषाद (19) निवासी रुस्तमपुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि करीब 16 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा, प्रेम बहादुर यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version