Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, देर रात...

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, देर रात तक हुई खरीदारी

0

◆ बर्तन से लेकर कार-बाइक तक की जमकर हुई बिक्री, सर्राफा दुकानों पर भी खरीदारों की रही भारी भीड़


अंबेडकरनगर। धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में रौनक देखते ही बनी। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बर्तन की दुकानों से लेकर ऑटोमोबाइल एजेंसियों और सर्राफा प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की भारी भीड़ रही।
धनतेरस पर परंपरागत रूप से बर्तन खरीदने के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की एजेंसियों पर भी ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार बाइक, स्कूटी और कार की खरीदारी की। कई ग्राहकों ने पहले से ही वाहन बुक करा रखे थे, जिन्हें धनतेरस के शुभ अवसर पर घर ले गए।
सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की खरीदारी के लिए सर्राफा दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। बाजारों में सजावट और दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल से त्योहार का उत्साह साफ नजर आया। कारोबारियों के चेहरे भी ग्राहकों की भीड़ से खिले रहे। कुल मिलाकर धनतेरस पर जिले के बाजारों में रौनक रही और देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version