Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पत्रकार दुष्यंत यादव की माता के निधन पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

पत्रकार दुष्यंत यादव की माता के निधन पर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। वरिष्ठ पत्रकार एवं उपज के जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत यादव की माता के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जनरलिस्ट के तत्वाधान में एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सोमवार को जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष गुप्ता के शुकुल बाजार स्थित आवास पर वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई शोक सभा में दर्जनों पत्रकारों ने मौजूद होकर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। बता दें कि बीते 10 सितंबर को अंबेडकर नगर पोस्ट के ब्यूरो चीफ एवं संगठन के जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत यादव की माता कैलाशपति देवी का 58 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र, दुर्गेश पांडे, महेंद्र पांडे, निर्पेंद्र सिंह श्रीवास्तव, हरिओम चतुर्वेदी,आशा जायसवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र पांडे, वरिष्ठ पत्रकार कार्तिकेय द्विवेदी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजेंद्र वीर सिंह, उपज के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार द्विवेदी, जिला सचिव हरिओम गुप्ता, जिला सचिव दिलीप कुमार सोनी, अखंड प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र पांडे,जितेंद्र कुमार भार्गव, नवीन कुमार, कृष्ण कुमार पांडे, मुकीम खान, फैहमी अब्बास, राजेश कुमार तिवारी, इसरार अहमद आज वरिष्ठ पत्रकारों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता व समाजसेवियों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version