Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जनरल स्टोर की दुकान में चोरी

जनरल स्टोर की दुकान में चोरी

0

जलालपुर अम्बेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के दरगाह भियांव परिसर स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दरवाजे की कुंडी तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

भियांव गांव निवासी फैज आलम की दरगाह परिसर में जनरल स्टोर की दुकान है। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो टूटी कुंडी और चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल कटका पुलिस को सूचना दी। एसओ कटका अक्षय पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version