Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से रास्ते में मौत, परिवार में मचा...

शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से रास्ते में मौत, परिवार में मचा कोहराम

0

अचानक तबीयत बिगड़ने से शिक्षक की रास्ते में मौत, परिवार में मचा कोहराम


जलालपुर, अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुवा (नवानगर) गांव निवासी 42 वर्षीय शिक्षक रजनीश प्रजापति पुत्र रामप्यारे प्रजापति की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को मीरापुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार रजनीश प्रजापति भियांव ब्लॉक के मठिया प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने जलालपुर स्थित निजी चिकित्सालय में उनका इलाज कराया, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद शनिवार देर रात परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
रजनीश प्रजापति के निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब 12 वर्ष और दूसरे की 10 वर्ष बताई गई है। रविवार को परिजनों ने मीरापुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया।
शिक्षक के निधन की सूचना से शिक्षा जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक विपिन दुबे, रवींद्रनाथ सिंह, सुनील मिश्रा, शिक्षक नेता राजेश यादव समेत अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version