Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के पेठिया गांव में बुधवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने गए 35 वर्षीय युवक की खेत में लगी झटका मशीन के विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेठिया गांव निवासी धीरेंद्र सागर उर्फ गोविंद (35) पुत्र तिलकधारी की पत्नी बुधवार शाम गांव के किनारे स्थित खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। चारा लेकर लौटते समय धीरेंद्र सागर खेत में लगी झटका मशीन के तार की चपेट में आ गए। तार में प्रवाहित विद्युत करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नाच-गाने का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन पुत्रियों का पिता था।

युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version