अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आत्मनिर्भरभारतसंकल्पअभियान के तहत अयोध्या में एक युवासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेशमंत्रीअभिजातमिश्रा, प्रदेशउपाध्यक्षभाजपायुवामोर्चाअनुभवद्विवेदी और महानगरअध्यक्षकमलेशश्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगरअध्यक्षयुवामोर्चारविशर्मा ने की।
अभिजात मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। स्टार्टअप, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। अनुभव द्विवेदी ने कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा वर्ग अपने कौशल और परिश्रम से समाज को दिशा देगा। कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान युवाओं के सामर्थ्य और स्वाभिमान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में शैलेंद्रकोरी, परमानंदमिश्रा, दिनेशमिश्रा, सार्थकप्रतापतिवारी, आकाशसिंह, आयुषपांडे, दीपकचौधरी, ज्वालासोनी, सुरेंद्रसिंह, धर्मेंद्रमिश्रा, गौरवसिंहगोलू, अश्वनीगुप्ता, यशपाठक, अभिषेकशुक्ला, सौरभमिश्रा सहित सैकड़ोंयुवा उपस्थित रहे। सम्मेलन में युवाओं ने आत्मनिर्भरभारतकेसंकल्पकोजन–जनतकपहुंचानेकासंकल्प लिया।