Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन आयोजित

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन आयोजित


अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अयोध्या में एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अनुभव द्विवेदी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि शर्मा ने की।

अभिजात मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। स्टार्टअप, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। अनुभव द्विवेदी ने कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा वर्ग अपने कौशल और परिश्रम से समाज को दिशा देगा। कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान युवाओं के सामर्थ्य और स्वाभिमान का प्रतीक है।

कार्यक्रम में शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्रा, दिनेश मिश्रा, सार्थक प्रताप तिवारी, आकाश सिंह, आयुष पांडे, दीपक चौधरी, ज्वाला सोनी, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, गौरव सिंह गोलू, अश्वनी गुप्ता, यश पाठक, अभिषेक शुक्ला, सौरभ मिश्रा सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे। सम्मेलन में युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments