अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद नीरज कन्नौजिया का अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोहों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जताई।
