Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या  पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में डॉ. अखिलेश वैश्य को मिली...

 पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में डॉ. अखिलेश वैश्य को मिली जिम्मेदारी, वैश्य समाज में खुशी

0

◆ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर सामाजिक संगठनों ने जताई प्रसन्नता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा– समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व देना संगठन की परंपरा


अयोध्या । भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद डॉ. अखिलेश वैश्य को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन पर युवाओं, पिछड़े वर्ग और वैश्य समाज से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ. अखिलेश वैश्य का लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में जुड़ाव रहा है। उन्होंने किशोरावस्था से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से अपनी संगठनात्मक यात्रा शुरू की थी। परिषद में नगर महामंत्री और साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ में वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद भी वह विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से सक्रिय रहे हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी में संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और समर्पण से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। डॉ. अखिलेश वैश्य लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में उन्हें जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्हें विश्वास है कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी की विचारधारा और नीतियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

उनके मनोनयन पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य केशव बिगुलर एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र अग्रहरि, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामबाबू कसौंधन, केंद्रीय समिति के जिला संयोजक गगन जायसवाल, मेला प्रभारी रोहिताश्व चंद्र राजू, भंडारा प्रभारी अंकुश गुप्ता, भाजपा अयोध्या महानगर के निवर्तमान उपाध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता, अरविंद कसौंधन और सुनील गुप्ता सहित अन्य लोगों ने डॉ. अखिलेश वैश्य को बधाई दी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने डॉ. अखिलेश वैश्य के मनोनयन के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद चौरसिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version