Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रेडिएंट इंटर कॉलेज को बम धमाके की धमकी, हड़कंप

रेडिएंट इंटर कॉलेज को बम धमाके की धमकी, हड़कंप

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर स्थित रेडिएंट इंटर कॉलेज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर खालिस्तान समर्थक नाम से बम धमाके की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरे संदेश में विद्यालय समेत अन्य स्थानों पर बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने देर रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को करीब एक बजे रेडिएंट इंटर कॉलेज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर दलजीत नाम से एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में काली दिवाली बम धमाके होंगे जैसी चेतावनी के साथ वर्ष 1984 के सिख नरसंहार का बदला लेने की बात लिखी गई थी। संदेश में आठ नवंबर से 27 नवंबर के बीच धमाके किए जाने की धमकी भी दी गई है। इसके अलावा खालिस्तान समर्थक नारे का भी उल्लेख किया गया है।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। देर रात प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय प्रशासन की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version