◆ कुश्ती दंगल भारत की प्राचीन संस्कृति की समृद्ध विरासत : अभय सिंह
@ बिपिन सिंह
पूराबाजार, अयोध्या। कुश्ती दंगल भारत की प्राचीन संस्कृति की समद्ध विरासत है, जो राष्ट्र की धरोहर है । आज के दौर में खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ साथ भविष्य बनाने का माध्यम बन चुका है । यह बात सरायरासी में पिछले करीब सौ वर्षों से अनवरत आयोजित होते आ रहे आज इस विराट इनामी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का परंपरागत मिट्टी के अखाड़े पर स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद पहले मुकाबले के दिग्गज पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती की शुरुआत कराने के बाद बतौर मुख्य अतिथि विधायक अभय सिंह ने खेल प्रेमियों के समक्ष कही । उन्होनें कहा कि कुश्ती आत्मरक्षा भी सिखाती है।
विशिष्ट अतिथि गोण्डा भाजपा सदर के विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने एक मुकाबले में पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ कराने के बाद कहा कि कुश्ती शारीरिक बल के साथ साथ मानसिक विकास में भी मदद करती है यह कुश्ती इच्छा शक्ति को तो बढ़ाती है तो साथसाथ विनम्र बनाती है ।
