Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिला अस्पताल ठगी कांड: चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

महिला अस्पताल ठगी कांड: चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में बीते शनिवार को बुजुर्ग से 24 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी का सुराग न लगने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

विदित हो कि नंदापुर अशरफपुर मझगवां गांव निवासी हरीलाल बीते शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, जलालपुर से 24 हजार रुपये निकालने के बाद बाहर निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को उनका परिचित और महिला अस्पताल का सरकारी कर्मचारी बताते हुए हरीलाल को अपने साथ अस्पताल ले गया। वहां उसने झांसा देकर बुजुर्ग से 24 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

बताया जाता है कि ठगी की यह पूरी वारदात महिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

हालांकि, चार दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। घटना का खुलासा न होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है, परंतु मामले की जांच जारी है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version