Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वारंटियों के खिलाफ अभियान, नौ गिरफ्तार

वारंटियों के खिलाफ अभियान, नौ गिरफ्तार

0

◆ मालीपुर, टांडा, बसखारी, अलीगंज, महरुआ और बेवाना पुलिस ने की कार्रवाई


अंबेडकर नगर। जिले में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को छह थानों की पुलिस ने नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें बेवाना थाना क्षेत्र के चार और मालीपुर, टांडा, बसखारी, अलीगंज तथा महरुआ के एक-एक वारंटी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मालीपुर पुलिस ने धवरुआ गांव निवासी पूर्णवासी को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह वर्ष 1997 के विस्फोटक अधिनियम से जुड़े मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर वांछित था।

टांडा कोतवाली पुलिस ने रसूलपुर हरिजन निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया। वह वर्ष 1999 के मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से जुड़े मामले में वारंटी था। बसखारी पुलिस ने पटना मुबारकपुर निवासी आदर्श मिश्रा को गिरफ्तार किया। वह महिला थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित फौजदारी वाद में जारी वारंट के आधार पर पकड़ा गया।

अलीगंज पुलिस ने सम्हरिया गांव निवासी राहुल वर्मा को आबकारी अधिनियम के मामले में जारी वारंट पर गिरफ्तार किया। महरुआ पुलिस ने सेहरा जलालपुर निवासी रामतिलक को महरुआ चौराहे से पकड़ा। वह गाली-गलौज और धमकी के मामले में वारंटी था।

वहीं, बेवाना पुलिस ने सरैया अहेथिया किशुनीपुर गांव से चार वारंटियों लाल बहादुर , विजय बहादुर , शीतला प्रसाद और खुशीराम को गिरफ्तार किया। ये सभी मारपीट और धमकी से जुड़े मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर वांछित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version