Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का कुलपति ने किया शुभारंभ

अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का कुलपति ने किया शुभारंभ

0

◆ 18 महाविद्यालयों की टीमें ले रहीं हिस्सा, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मंगलवार को


जलालपुर, अंबेडकर नगर। परुइयां आश्रम स्थित बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना, अनुशासन और संयम के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कुलपति ने डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में संबद्ध महाविद्यालयों की सात दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना पर भी कार्य चल रहा है।

प्रतियोगिता में कुल 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुल्तानपुर की टीम ने श्री विश्वनाथ महाविद्यालय, कलान को हराया। पहले दिन बीएनकेबी पीजी कॉलेज, बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज, देव इंद्रावती पीजी कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर की टीमों के बीच भी रोमांचक मुकाबले हुए। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version