Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप

कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। छात्रा की मां ने मामले में मालीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर परिजनों के साथ अभद्रता की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर की सुबह की है। आरोप है कि विद्यालय में छात्रा को अकेला पाकर प्रधानाध्यापक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने या किसी को इसकी जानकारी देने पर उसे जान से मारने और विद्यालय से निकालने की धमकी भी दी गई। कथित घटना के बाद छात्रा डरी-सहमी रही। बाद में परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

इसके बाद छात्रा की मां ने थाने पहुंचकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में परिजनों के साथ गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

मालीपुर थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version