Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यालय पर गरजीं भाजपा महिला...

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यालय पर गरजीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

0

अंबेडकर नगर। महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार और महिला विरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों का मुद्दा उठाया।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सभ्य समाज की पहचान है। महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार और उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली मानसिकता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान से जुड़े मुद्दों पर आगे भी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के प्रति मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विद्यावती राजभर, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पांडेय, मंडल अध्यक्ष शशि द्विवेदी, डॉ. अशोक गुप्ता, प्रेमलता भारती, दीपिका शाह, कमलेश यादव, अविनाश सोनकर, राजेश्वर गौतम, अरुण राजभर, ममता देवी, रेनू राजभर, श्यामा देवी राजभर, मिथिलेश कुमारी, नीता कुमारी, कुसुमलता, उषा कुमारी, सूरजमुखी, तारा देवी, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version