◆ मंडलायुक्त बोले—भीड़ के अनुरूप सुरक्षा व स्वच्छता पर रहेगा विशेष फोकस
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार की देर रात मंडलायुक्तराजेशकुमार, पुलिसमहानिरीक्षकप्रवीणकुमार, जिलाधिकारीनिखिलटीकारामफुंडे और वरिष्ठपुलिसअधीक्षकडॉ. गौरवग्रोवर ने रामकीपैड़ी, कच्चाघाट और पक्काघाट का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि राम की पैड़ी पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और जहां स्थल असमतल है, उसे तुरंत समतल किया जाए। कच्चाघाट और पक्काघाट पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी घाटों पर सफाई, प्रकाशव्यवस्था, पेयजलऔरसुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेटऔरपुलिसअधिकारीअपने–अपनेक्षेत्रकालगातारनिरीक्षणकरें, ताकि किसी भी असुविधा की स्थिति न बने। महिलाओं के लिए अलगबाथरूमवशौचालयोंकीसाफ–सफाई पर भी जोर दिया गया। जल पुलिस को घाटों पर गश्त और सुरक्षा जांच के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान एडीएमनगर, एएसपीनगर, सीओअयोध्या, निर्माणखंड-3 केअधिशासीअभियंता और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।