Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजरूरतमंदों के लिए लगेगा शीतकालीन जन सेवा शिविर, शनिवार से होगी शुरूआत

जरूरतमंदों के लिए लगेगा शीतकालीन जन सेवा शिविर, शनिवार से होगी शुरूआत


अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित शीतकालीन जन सेवा शिविर की शुरूआत शनिवार, 13 दिसंबर को रामपथ स्थित सहादतगंज हनुमानगढ़ी परिसर में किया जाएगा। शिविर की शुरुआत अपराह्न 12 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

ट्रस्ट के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामानुज सिंहरामा ने बताया, सर्दी का मौसम गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए चुनौती लेकर आता है। ऐसे समय में हमारा प्रयास है कि किसी को ठंड से परेशान होना पड़े। कंबल वितरण के माध्यम से हम सामाजिक दायित्व निभाने का छोटासा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अयोध्या के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। प्रमुख रूप से जिंगल बेल नर्सरी स्कूल सोसाइटी की निदेशक मंजुला झुनझुनवाला, सिद्ध पीठ नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास जी महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भूतपूर्व मेयर पद प्रत्याशी सर्वेश वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी नितिन अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

रामानुज सिंह रामा ने कहा कि जनसहभागिता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। भविष्य में भी ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments