अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित शीतकालीनजनसेवाशिविर की शुरूआत शनिवार, 13 दिसंबर को रामपथ स्थित सहादतगंज हनुमानगढ़ी परिसर में किया जाएगा। शिविर की शुरुआत अपराह्न 12 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामानुजसिंह ‘रामा’ ने बताया, “सर्दीकामौसमगरीबऔरजरूरतमंदपरिवारोंकेलिएचुनौतीलेकरआताहै।ऐसेसमयमेंहमाराप्रयासहैकिकिसीकोठंडसेपरेशाननहोनापड़े।कंबलवितरणकेमाध्यमसेहमसामाजिकदायित्वनिभानेकाछोटा–साप्रयासकररहेहैं।” उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अयोध्या के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। प्रमुख रूप से जिंगल बेल नर्सरी स्कूल सोसाइटी की निदेशक मंजुलाझुनझुनवाला, सिद्ध पीठ नाका हनुमानगढ़ी के महंतरामदासजीमहाराज, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भूतपूर्व मेयर पद प्रत्याशी सर्वेशवर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी नितिनअग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
रामानुज सिंह रामा ने कहा कि जनसहभागिता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। भविष्य में भी ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।