Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई...

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी

0

अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर फीड परियोजनाओं की नवंबर 2025 की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की स्थिति का विस्तार से मूल्यांकन किया गया।

समीक्षा के दौरान टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की कार्य प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराज़गी जताई और कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ढिलाई या विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यदाई संस्थाएं—सीएनडीएस, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अयोध्या और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम—पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का एक सप्ताह के भीतर हैंडओवर सुनिश्चित करें और इसकी सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी संस्थाओं से कहा कि मैन पावर बढ़ाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाएं।

इसके साथ ही उन्होंने उन परियोजनाओं के संबंध में शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए, जिनमें धनराशि उपलब्ध नहीं है। जिन मामलों में पोर्टल पर डाटा संशोधन की आवश्यकता है, उसे भी तत्काल पूरा करने को कहा।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, यूपी सेतु निगम, सीएंडडीएस, यूपीपीसीएल, आवास विकास परिषद, राजकीय निर्माण निगम, जल निगम ग्रामीण, नलकूप खंड, सरयू नहर खंड एवं सिंचाई निर्माण खंड सहित अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक कुमार ने बिंदुवार विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रदेव, डीओ पीआरडी ऋषि सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version