Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लवलेश पांडेय को दूसरी बार मिली सपा जिला प्रवक्ता की कमान

लवलेश पांडेय को दूसरी बार मिली सपा जिला प्रवक्ता की कमान

0

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने लवलेश कुमार पांडेय पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें अयोध्या का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने 27 अक्टूबर 2026 को मनोनयन पत्र जारी किया। लवलेश पांडेय को दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्ष 2012 से समाजवादी पार्टी में सक्रिय लवलेश पांडेय संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से हुए इस मनोनयन के बाद अब लवलेश पांडेय पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनहित के मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।

जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने उम्मीद जताई कि लवलेश पांडेय पार्टी के संविधान और अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। दूसरी बार जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता जताई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version