Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई पेट की परीक्षा, 5,419 अभ्यर्थी अनुपस्थित...

23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई पेट की परीक्षा, 5,419 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों पालियों में पंजीकृत 19,632 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 14,213 ने परीक्षा दी, जबकि 5,419 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर उपजिलाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पहली पाली में 9,816 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,169 उपस्थित रहे, जबकि 2,647 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 7,044 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2,772 अनुपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version