Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे...

पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला था युवक का शव

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव में 28 वर्षीय रवि मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शव पेड़ से लटका मिलने के बाद आत्महत्या और हत्या के बीच उलझे मामले में अब पिता ने साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार शाम घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिया गया। खराब मौसम के बीच शुक्रवार सुबह मृतक का तमसा के बालाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नगपुर मुस्तफाबाद गांव निवासी पारस मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को उनके बेटे रवि का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से तार के सहारे लटका मिला था। पिता का आरोप है कि रवि का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसी सिलसिले में उसे फोन कर बुलाया गया और फिर साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। उन्होंने मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों की भूमिका भी संदिग्ध बताई है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों की माने तो जलालपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के पश्चात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version