अयोध्या। जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रशासन ने गति दे दी है। इस अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं, पुराने रिकॉर्ड में सुधार किया जा रहा है और त्रुटियों को संशोधित किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में कुल 19 लाख 7 हजार 825 मतदातापंजीकृत हैं।
अभियान के तहत 2034 बीएलओघर–घरजाकर मतदाता विवरण की जांच कर रहे हैं। मतदाता सूची संशोधन के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबरनिर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि किसी भी eligible व्यक्ति का नाम मतदान सूची से छूट न जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम पांडे सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज पांडे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, मतदाता सूची के सुचारु प्रबंधन के लिए सभी पांच एसडीएम को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा अभियान में सहयोग के लिए 26 सहायकनिर्वाचकअधिकारीतैनात किए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि यह अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म जल्द से जल्द जमा कर दें, ताकि आगामी चुनाव में कोई भी मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।