Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर लखनपुर में विश्व हिंदू परिषद का नशा मुक्ति अभियान, बच्चों ने लिया...

लखनपुर में विश्व हिंदू परिषद का नशा मुक्ति अभियान, बच्चों ने लिया संकल्प

0

बसखारी, अंबेडकर नगर। विश्व हिंदू परिषद सत्संग विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को बसखारी प्रखंड के लखनपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में ग्राम प्रधान सुरेंद्र नट संयोजक रहे।

कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख श्याम बाबू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतिगरपुर श्री सिद्धेश्वर धाम के महंत स्वामी कृष्णन दास और जिला बौद्धिक प्रमुख दशरथ गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की।

बच्चों को संबोधित करते हुए श्याम बाबू ने कहा कि “प्रारंभिक अवस्था में ही बच्चों को अच्छे और बुरे के फर्क और उसके परिणामों से अवगत कराना आवश्यक है ताकि वे गलत रास्ते पर न भटकें।” उन्होंने कहा कि मीठी सुपारी जैसी वस्तुएं लत की शुरुआत होती हैं, जो धीरे-धीरे तंबाकू, बीड़ी, शराब और अन्य नशे की ओर ले जाती हैं। इसके दुष्परिणाम कैंसर, दमा और गंभीर बीमारियों के रूप में सामने आते हैं।

इस अवसर पर बच्चों ने संकल्प लिया कि वे नशे के चंगुल में नहीं फँसेंगे और न ही किसी को फँसने देंगे। उन्होंने अपने परिवार और समाज को नशे से दूर रखने का भी प्रण लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश जायसवाल, राजमन कन्नौजिया, शनि, अरविंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version