Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा खलासी

0

हादसे में चालक ने कूदकर बचाई जान, खलासी को निकालने के लिए बुलाई गई जेसीबी


आलापुर, अंबेडकर नगर। आजमगढ़-अंबेडकरनगर सीमा के निकट गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि उसका खलासी ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक प्रयास जारी रहा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। खलासी की हालत गंभीर बताई जा रही है।



जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 59 पर मनियारपुर के पास गोरखपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खलासी अंदर ही फंस गया। चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना पर अतरौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव समेत सैकड़ों लोगों ने खलासी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ट्रकों के बुरी तरह फंसे होने के कारण सफलता नहीं मिली। करीब साढ़े तीन बजे हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों ने जेसीबी मंगवाई। दोनों ट्रकों को अलग कर खलासी को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version