Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 23 वाहनों का चालान

अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 23 वाहनों का चालान

0
ayodhya samachar

◆ कटरिया याकूबपुर और टांडा-सम्हरिया मार्ग पर चला अभियान, कल गौहन्ना समेत कई स्थानों पर होगी कार्रवाई


अंबेडकर नगर। जिले में यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले और सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान कटरिया याकूबपुर और टांडा-सम्हरिया मार्ग पर अवैध रूप से खड़े 23 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान वाहन चालकों और परिचालकों को निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की हिदायत दी गई।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने मंगलवार को चिह्नित स्थानों पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए सड़क और चौराहों पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। साथ ही चालकों को चेतावनी दी कि सड़क पर बेतरतीब पार्किंग से यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

परिवहन विभाग के अनुसार बुधवार को गौहन्ना, जलालपुर कट, सम्मोपुर (टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग) समेत अन्य चिह्नित स्थानों पर भी सघन अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा न करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version