Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर डीजे बजाने से इनकार पर युवक की हत्या में चार बालिग समेत...

डीजे बजाने से इनकार पर युवक की हत्या में चार बालिग समेत पांच गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बनकटा गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक पिंटू कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने चार बालिग आरोपियों समेत पांच को गिरफ्तार किया है। इनमें 17 वर्ष 10 माह का एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टूटी ईंट बरामद करने का दावा किया है। मामले में कार्रवाई के बाद बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना की रात करीब 30 वर्षीय पिंटू कुमार से डीजे बजाने के लिए कहा गया था। उसके इनकार करने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक गालियां देते हुए आरोपियों ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से वार किए जाने से उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में राजेसुल्तानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय साहनी, विक्की साहनी, लालू साहनी और श्रवण साहनी को गिरफ्तार किया। वहीं, बाल अपचारी प्रवीन साहनी उर्फ मार्शल को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उसकी निशानदेही पर एक पुरानी ईंट बरामद हुई, जिसका कोना टूटा हुआ था।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। घटना के बाद गांव में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version