Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मंगलवार को लगेगा रोजगार मेला, 3000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

मंगलवार को लगेगा रोजगार मेला, 3000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

0
ayodhya samachar

◆ 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका, कई नामी कंपनियां करेंगी चयन


अयोध्या। बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से रुदौली के नरौली स्थित श्री कृष्णा आरटीएस विधि महाविद्यालय परिसर में लगेगा। इसमें विभिन्न कंपनियों के माध्यम से 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मंडल देवव्रत कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में कोटक महिंद्रा बैंक, स्विगी, एलएंडटी, यजाकी इंडिया, वर्धमान, ब्लिंकिट, एलआईसी, अमेजन और साई कृपा सहित निजी क्षेत्र की तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

उन्होंने बताया कि मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, बीएससी (एजी) और बीटेक सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर रोजगार मेला आईडी 13992 के माध्यम से अथवा नेशनल करियर सर्विस पोर्टल ncs.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। गैर पंजीकृत अभ्यर्थी भी मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र और बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। सेवायोजन विभाग के अनुसार रोजगार मेले में चयन संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता भी देय नहीं होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version