Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पंचायत चुनाव की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

पंचायत चुनाव की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

0

अयोध्या। पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम प्रधानों ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने पैदल मार्च निकालकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने मांग की कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएं। प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि यदि सरकार समय से चुनाव नहीं करा पा रही है तो मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकाल विस्तार संभव नहीं है तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए, ताकि गांवों में विकास कार्य प्रभावित न हों।

राजेश सिंह ने कहा कि वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान ग्राम प्रधानों ने पदभार ग्रहण किया था और कठिन परिस्थितियों में गांवों में राहत एवं जनसेवा का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उस समय प्रधानों ने सरकार के साथ मिलकर लोगों की मदद की थी, इसलिए सरकार को वर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर विचार करना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने पंचायत व्यवस्था को बाधित न करने की मांग उठाई। बाद में प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version