Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या किसान दिवस में उठी यूरिया संकट की समस्या, डीएम ने पर्याप्त उपलब्धता...

किसान दिवस में उठी यूरिया संकट की समस्या, डीएम ने पर्याप्त उपलब्धता के दिए निर्देश

0

अयोध्या। जिले में किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध न होने का मामला मंगलवार को आयोजित किसान दिवस में प्रमुखता से उठा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने खाद की कमी और वितरण व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। किसानों ने कहा कि धान की खेती और अन्य फसलों की तैयारी के बीच पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी स्थिति में उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी सहकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराई जाए तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद वितरण केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए और कालाबाजारी अथवा कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

किसान दिवस में कृषि, सिंचाई और विद्युत विभाग से संबंधित कई अन्य समस्याएं भी उठीं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version