Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिया पर महिला से पर्स छीनने वाले दो बाल अपचारी पुलिस हिरासत...

पुलिया पर महिला से पर्स छीनने वाले दो बाल अपचारी पुलिस हिरासत में

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने तमसा मार्ग स्थित अशोक स्मारक के पास पुलिया पर महिला से पर्स छीनने की घटना का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नगदी, लूटा गया सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 28 फरवरी की शाम एक महिला ने कोतवाली में सूचना दी थी कि अशोक स्मारक के पास पुलिया से गुजरते समय बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे।

क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जौहरडीह से शहजादपुर जाने वाली रोड पर बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार कर ली।

तलाशी के दौरान एक के पास से 4000 रुपये तथा दूसरे के पास से 6000 रुपये नकद, गुलाबी रंग का लेडीज पर्स, रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, चश्मा व चाभियां बरामद हुईं। आरोपितों ने बताया कि पर्स में मौजूद सोने के टॉप्स को 10 हजार रुपये में राहगीर को बेच दिया था और रकम आपस में बांट ली थी। पुलिस ने 10 हजार रुपये की बरामदगी भी दर्शाई है।

पकड़ी गई बाइक आरोपित की मां के नाम पंजीकृत बताई गई है, जिसका प्रयोग घटना में किया गया था। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को विधिक कार्रवाई के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, उपनिरीक्षक नेहा सिद्धार्थ, उपनिरीक्षक इसहाक खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version