Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बारात में हड़कंप: 60 हजार रुपये से भरा बैग ले उड़े दो...

बारात में हड़कंप: 60 हजार रुपये से भरा बैग ले उड़े दो बाइक सवार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ नारायणपुर गांव में रविवार देर रात एक विवाह समारोह खुशी से तनाव में तब्दील हो गया, जब दो अज्ञात युवक नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद बारातियों में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, राममिलन विश्वकर्मा अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी में द्वारपूजा के दौरान बारातियों के स्वागत हेतु रकम से भरा बैग लिए खड़े थे। बारात आजमगढ़ जनपद के बस्ती सराय गांव निवासी महावीर विश्वकर्मा के पुत्र शुभम की थी। बताया गया कि बैग में कुल 60 हजार रुपये रखे थे, जिसमें 50 हजार तिलक के लिए और 10 हजार अन्य खर्चों के लिए थे।

इसी बीच दो युवक अचानक वहां पहुंचे और मौका पाकर बैग छीनकर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। तेज़ डी जे की आवाज़ के चलते किसी को घटना का आभास भी नहीं हुआ। बाद में जब पीड़ित ने शोर मचाया तो वहां हड़कंप फैल गया।

सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष थीरेंद्र आज़ाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम लगा दी गई है। साथ ही आसपास लगे सी सी टी वी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version