Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वाहन चोरी गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी

वाहन चोरी गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी

0

जैतपुर अंबेडकरनगर। वाहन चोरी के आरोपितों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। जैतपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी में सक्रिय बताए जा रहे गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करते हुए गैंग चार्ट तैयार किया है। पुलिस ने गैंग चार्ट को जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए प्रेषित किया है।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गिरोह का कथित सरगना अंकुश गौतम पुत्र अरुण कुमार निवासी चौदहप्रास, थाना जैतपुर बताया गया है। उसके साथ सत्येंद्र उर्फ लौटू पुत्र स्व. छेदीलाल निवासी अमरौला, थाना सम्मनपुर के नाम गैंग चार्ट में शामिल किए गए हैं। पुलिस का आरोप है कि दोनों मिलकर संगठित रूप से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार गिरोह के सदस्य आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से वाहन चोरी करते हैं। चोरी किए गए वाहनों को बेचकर अवैध तरीके से लाभ कमाने का आरोप भी पुलिस ने लगाया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
थाना प्रभारी प्रेमचंद्र ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गिरोह की गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कराई। इसमें आरोपितों की आपराधिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए संबंधित धाराओं में कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अब जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version