Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर रामलीला समिति ने किया सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

रामलीला समिति ने किया सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। बाबा पलटू साहेब परिसर में शुक्रवार रात श्री रामलीला समिति की ओर से सम्मान पत्र वितरण एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं समिति संरक्षक रामप्रकाश यादव रहे।

मुख्य अतिथि रामप्रकाश यादव ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला और दुर्गा पूजा समितियां सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बाबा पलटू साहेब मंदिर के महंत रामप्रसाद दास ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, मंत्री दीपचंद सोनी, सोनू गौड़ और मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, शिवपूजन वर्मा, संजीव मिश्र, संदीप अग्रहरि, रवींद्र बरनवाल, सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, विकास कुमार सोनकर, महेंद्र प्रताप चौहान, सभासद आशीष सोनी, अजीत निषाद, विनय मिश्र, पीयूष सोनी, विकास जैन, सिद्धू निषाद, शिवनाथ त्रिपाठी, रमेश मौर्य, कुंदन सोनी, श्याम चौहान, गिरीश जायसवाल, अमित निषाद और बगेदु चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version