Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिलाधिकारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए...

जिलाधिकारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

0

अम्बेडकर नगर। छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने तहसील आलापुर के चौहड़ाघाट सहित जनपद के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति देखी। अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि छठ महापर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पर्व के दौरान घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभाने को कहा।

उन्होंने कहा कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारु आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। महापर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम आलापुर, तहसीलदार आलापुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version