Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रक्तदान शिविर के माध्यम से दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

रक्तदान शिविर के माध्यम से दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

0

अयोध्या। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर सोमवार को अयोध्या जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर कांग्रेस नेता एवं एनआईसीटीई के निदेशक डॉ. करन त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

शिविर में रक्तदान करने के बाद संबोधित करते हुए डॉ. करन त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। सूचना क्रांति और कंप्यूटर युग की शुरुआत कर उन्होंने देश के लिए नए अवसरों के द्वार खोले। उनकी दूरदर्शिता ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। उनका योगदान देश कभी भुला नहीं सकता।

उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान न केवल “महादान” है बल्कि यह किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान भी है। यह कार्य मानवता को जाति–धर्म से ऊपर उठाकर एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम बनता है।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह फास्टर, अमित गुप्ता, विकास सोनकर, सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, संदीप कुमार वर्मा, सुनील यादव, शिवा सिंह, अरविन्द गुप्ता, विनोद यादव, अजीत कुमार आदि लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में कांग्रेसी नेता उमर मुस्तफा, राकेश तिवारी, विकास मिश्रा, शिवम विश्वकर्मा, अनस मुमताज़, ज्योति सोनकर, दीपक श्रीवास्तव, कुनाल खन्ना, ममता खत्री समेत अनेक कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version