Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ट्रैक्टर-ट्राली चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 लाख की संपत्ति बरामद

ट्रैक्टर-ट्राली चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 लाख की संपत्ति बरामद

0

अयोध्या। थाना कोतवाली रुदौली एवं स्वाट/सर्विलांस टीम अयोध्या की संयुक्त कार्रवाई में शातिर ट्रैक्टरट्राली चोरों के गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो ट्रालियां तथा घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर बरामद किया है। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज क्षेत्र में हुई ट्राली चोरी की घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। अभियानत्रिनेत्रके तहत थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार मामले का खुलासा किया गया। आरोपियों के पास से चोरी की गई दो ट्रालियां और एक महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विष्णु सिंह निवासी जनपद गोण्डा, अर्जुन रावत निवासी रुदौली तथा अभिषेक सिंह उर्फ नितिन निवासी खण्डासा शामिल हैं। विष्णु के विरुद्ध पूर्व से चोरी, एनडीपीएस एक्ट आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इस संबंध में थाना कोतवाली रुदौली में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी में मु..सं. 455/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version