Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अंबेडकर जयंती के दूसरे दिन बसखारी बाजार में निकाली गई शोभायात्रा में...

अंबेडकर जयंती के दूसरे दिन बसखारी बाजार में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए हजारो लोग

0

बसखारी, अम्बेडकर नगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने की गांव से लेकर नगर तक धूम रही। अंबेडकर जयंती के दूसरे दिन मलिकपुर, ऐदिलपुर,डोडो, हरैया,कोतुपुर,जमऊ पुर से हाथी, घोड़े व डीजे की धुन पर निकली भगवान बुद्ध, डॉ आंबेडकर ,संविधान , पंचशील ध्वज  आदि से सुशोभित झांकियां बसखारी बाजार के पूर्वी चौराहे पर एकत्रित हुई। और पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए बौद्ध मठ पर जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में पूर्व मंत्री टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, संदीप यादव, राजमान भारती,फैजान अशरफ, शिवकुमार , तारावती सहित विभिन्न दलों के अन्य नेता, वरिष्ठ समाज सेवी एवं  जय भीम चेतना मंच से जुड़े नेता व स्थानीय सभ्रांत लोग मौजूद रहे। बुधवार को बसखारी स्थित बौद्ध मठ से निकली शोभायात्रा में भगवान बुद्ध, डॉक्टर अंबेडकर, संविधान के प्रारूप से सुशोभित झांकियां व डीजे की धुन पर निकलने वाले अंबेडकरवादी गीत लोगों की आकर्षण का केंद्र रहे। बुधवार को शुकुल बाजार में भी अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई और केक काटते हुए भोज का भी आयोजन किया गया।


सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही


शोभा यात्रा के दौरान थाना अध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से शोभा यात्रा के साथ  चलते हुए नजर आई। शोभा यात्रा को लेकर सभी वाहनों को बसखारी पश्चिमी व पूर्वी बाईपास की तरफ से डायवर्ट कर दिया गया था।


नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के निर्देश पर साफ सफाई की व्यवस्था भी मुकम्मल रही


शोभा यात्रा में शामिल लोगों को कोई परेशानी असुविधा न हो इसके लिए नगर पंचायत स्तर पर भी नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के निर्देश पर तैयारी की गई थी। बौद्ध मठ सहित नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित अंबेडकर प्रतिमाओं की साफ सफाई के साथ नगर पंचायत क्षेत्र की साफ सफाई की व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही। सड़कों पर चूने का छिड़काव करने के साथ पेयजल की भी व्यवस्था नगर पंचायत स्तर पर की गई थी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार, कार्यालय लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति व सफाई नायक सफाई कर्मचारियों के साथ व्यवस्था को सुचारू रूप में करने में लग रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version