Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बालवाटिका में बच्चों को पढ़ाएंगे 104 नवचयनित ईसीसीई एजुकेटर

बालवाटिका में बच्चों को पढ़ाएंगे 104 नवचयनित ईसीसीई एजुकेटर

0

अम्बेडकर नगर। बालवाटिका में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं गतिविधि आधारित प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 104 नवचयनित ईसीसीई एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल और मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में जिले में 141 ईसीसीई एजुकेटरों की नियुक्ति की गई थी। द्वितीय चरण में रिक्त 104 पदों पर चयन के लिए सेवायोजन पोर्टल से प्राप्त आवेदनों के आधार पर शैक्षिक अभिलेखों की जांच और साक्षात्कार की प्रक्रिया शासनादेश के अनुसार पूरी की गई। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version