Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने पत्रकारों को किया सम्मानित

लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने पत्रकारों को किया सम्मानित

0

◆ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर राम प्रकाश यादव को दी गई बधाई


जलालपुर, अंबेडकर नगर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को गंजा जलालपुर में राष्ट्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित कर समाज और लोकतंत्र के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई। इस दौरान पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ ही आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के महामंत्री राम प्रकाश यादव ने उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया। उन्होंने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में जागरूकता पैदा करते हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। ऐसे में पत्रकारों का सम्मान समाज के प्रति उनके योगदान को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर राम प्रकाश यादव को बधाई देने का सिलसिला भी जारी रहा। विकास निषाद ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। उपस्थित लोगों ने राम प्रकाश यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

समारोह में लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, राम दरश उपाध्याय समेत क्षेत्र के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version