Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने गांव के एक युवक सहित तीन लोगों पर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बीते 20 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे तीन युवक मोटरसाइकिल से किशोरी के घर के दरवाजे पर पहुंचे थे। आरोप है कि किशोरी के घर से बाहर निकलने पर मुख्य आरोपी उसे अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पीड़िता की मां ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी पहले से ही उनके घर आता-जाता था और किशोरी से बातचीत करता था। परेशान परिजनों ने थाना जैतपुर में तहरीर देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version